दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय मासूम की मौत
रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत अमझोर थाना क्षेत्र के चितौली गांव स्थित NH-2 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय मासूम आर्यन कुमार की मौत हो गई। बताया जाता है कि LPG गैस सिलेंडर ले जा रही एक गाड़ी की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।
मृतक की पहचान चितौली गांव निवासी पूना साह के पुत्र आर्यन कुमार (10 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं अमझोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। इस हृदयविदारक घटना से हर कोई स्तब्ध है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। 🙏
#Rohtas #Tilouthu #Amjhor #Chitauli #RoadAccident #AryanKumar #BreakingNews #ApnaRohtas