सीजर के दौरान काट दी गलत नस, 9 महीने से आ रहा यूरिन में ब्लड, शिकायतें अभी तक जांच में👇
यह खबर उन लोगों को जरूर पढ़नी चाहिए, जो कहते हैं कि डॉक्टर जानबूझकर लापरवाही नहीं करते। चूक हो सकती है, लेकिन इसके बाद मरीज की समस्या निपटाना भी तो डॉक्टर की ही जिम्मेदारी है?
अस्पताल में पलंग पर गंभीर हालत में लेटी महिला का नाम रश्मि सिंह है। ये मुरैना जिले में रजौधा पंचायत के गांव भिखारी पुरा की रहने वाली हैं। इनकी डिलीवरी 10 दिसम्बर 2025 को ग्वालियर में डॉ. प्रीति गुप्ता ने कराई। रश्मि के पति शिवनू सिंह के मुताबिक सीजर ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने कोई गलत नस काट दी, जिसके कारण लगातार यूरिन में ब्लड आ रहा है। इस दौरान रश्मि को ग्वालियर से लेकर दिल्ली के अस्पतालों में दिखाया जा चुका है, लेकिन आराम नहीं मिला। शिवनू सिंग ने बताया कि डॉक्टर की लापरवाही की शिकायत वे थाने सहित सीएमएचओ से कर चुके हैं, लेकिन दोनों जगह जांच के नाम पर मामला पेंडिंग पड़ा हुआ है।