सिंगरौली के देवसर में हथीओदरा के पास रविवार दोपहर करीब 1 बजे कोयले से भरा ट्रक हाईवे पर पलट गया। सड़क पर कोयला फैलने से सिंगरौली-सीधी नेशनल हाईवे पर करीब 2 घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक हटवाकर कोयला साफ कराया, जिसके बाद करीब 3 बजे यातायात बहाल हुआ। हादसे में ट्रक चालक तेजराज केवट घायल हुआ। चालक के मुताबिक बारिश के बीच सड़क के गड्ढे में पानी भरा होने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया।
#singrauli #mpnews #viralnews #singrauli_models #singrauli_diaries #mp66 #bagheli