कुसमी: ग्राम पंचायत तिलवारी में अनियंत्रित होकर पलटी मजदूरों से भरी पिकअप, एक महिला की मौत व कई लोग हुए घायल
Kusmi, Sidhi | May 8, 2024 सीधी जिले के तिलवारी पंचायत में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कई मजदूर सवार थे। हादसे में कई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए। वही जानकारी के मुताबिक एक महिला की मौत भी हो गई है। साथ ही सभी घायल व्यक्तियों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में चल रहा है।