
*जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खुईयाँ सरवर स्थित इंपीरियल स्कूल की अंडर-11 गर्ल्स टीम ने हासिल किया सिल्वर मैडल*
इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल फॉर एक्सीलेंस, खुईयाँ सरवर की अंडर-11 गर्ल्स फुटबॉल टीम ने जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान (रनर-अप) हासिल किया। 6 नवंबर 2026 को फाजिल्का स्टेडियम एवं अमनांस स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं ने बेहतरीन खेल भावना, आपसी तालमेल और टीमवर्क का परिचय देते हुए उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में स्कूल की ओर से सावी पूनिया, चंचल वर्मा, नोमशी, गरिमा, नूरप्रीत कौर, सरगुन, इशाना कंबोज, मनकीरत, पर्व, सरगुन कंबोज, इनायत, पूनम, रुज़ल और परनीत कौर ने भाग लिया। टीम ने फुटबॉल कोच श्री आनंद बिश्नोई के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण में यह उपलब्धि हासिल की। उनके निर्देशन में छात्राओं ने खेल की बारीकियों, आपसी तालमेल और टीम भावना को बेहतर बनाया। स्कूल के प्रिंसिपल श्री रवि कुमार ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। छात्राओं ने अपने शानदार प्रदर्शन से स्कूल का नाम रोशन किया है। डायरेक्टर श्री सुखविंदर पाल ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि एक अच्छे कोच का मार्गदर्शन खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें सफलता की ओर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है।
Abohar, Fazilka | Nov 11, 2026