
#NAGAURPOLICE
#SP Office Nagaur
*श्री आशा राम चौधरी SP नागौर के निर्देशन मे सम्पत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाहियां की जा रही है, जिनका विवरण निम्नानुसार है:-*
*1. थाना पादूकलांः- श्री आशा राम चौधरी SP नागौर* के निर्देशन में *मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की 02 मोटरसाइकिलें बरामद कर, एक आरोपी राकेश को किया गिरफ्तार।* दिनांक 05.09.2026 को आरोपी रियांबड़ी अस्पताल से परिवादी की मोटरसाइकिल चुरा कर ले गया था।
*2. थाना खींवसरः-*
पहली कार्यवाहीः-
*श्री आशा राम चौधरी SP नागौर* के निर्देशन में *पोषाहार गैहूॅ चोरी के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए चोरी का पोषाहार गैहूॅ के खरीददार तीन फुटकर विक्रेताओं को गिरफ्तार कर, 17 कट्टे चोरी के गैहॅू बरामद किये गये।* प्रकरण में पूर्व में सरकारी विद्यालयों में से पोषाहार सामग्री चोरी के आरोपी में 03 विधि से संघर्षरत बाल अपचारी निरूद्ध किये जा चुके हैं।
दूसरी कार्यवाहीः-
*श्री आशा राम चौधरी SP नागौर के निर्देशन में ट्रक (थाटा) चोरी के प्रकरण में* नागौर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए *मात्र 05 घंटे के भीतर चोरी हुआ ट्रक (थाटा) बरामद कर, एक आरोपी लादूराम को किया गिरफ्तार।* पुलिस टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं तत्काल नाकाबंदी कर ट्रक (थाटा) किया बरामद। आरोपी दिनांक 06.09.2026 को बैराथल भेङ चोराया रोङ के किनारे साईड़ में खड़े ट्रक (थाटा) को चोरी कर ले गया।
*3. थाना कोतवाली नागौरः- श्री आशा राम चौधरी SP नागौर* के निर्देशन में *वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ सप्लायर, 03 वर्षों से फरार एवं 5,000/- रूपये का ईनामी आरोपी भैरूलाल उर्फ भैरव को कस्बा मेड़तासिटी से दस्तयाब कर, गिरफ्तार किया गया।* प्रकरण में पूर्व में दिनांक 07.05.2023 को एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त एवं अफीम जब्त की गई थी।
@IgpAjmer
@PoliceRajasthan