
अररिया में शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा! 4451.4 लीटर विदेशी शराब से लदा DCM ट्रक जब्त, मुजफ्फरपुर के दो तस्कर गिरफ्तार
अररिया: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच अररिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदे एक DCM ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अररिया की ओर से 6 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 5 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि पीले रंग का DCM ट्रक, जिस पर नीले रंग का तिरपाल लगा हुआ है, भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर गुजरने वाला है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध DCM ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01GB-7787) को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोक लिया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
1. इरफान (20 वर्ष), पिता लाल मोहम्मद, निवासी सुविधिया, थाना मनियारी, जिला मुजफ्फरपुर।
2. विनोद राम (19 वर्ष), पिता राम सागर राम, निवासी रामचंद्र चौक, वार्ड संख्या 09, थाना कुढ़नी, जिला मुजफ्फरपुर।
बरामदगी का विवरण:
- 4451.4 लीटर विदेशी शराब।
- पीले रंग का DCM ट्रक, रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01GB-7787।
- तीन मोबाइल फोन।
इस मामले में अररिया के बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत कांड संख्या 140/26, दिनांक 05.11.2026 दर्ज किया गया है।
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के जरिए इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अररिया पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
#ArariaPolice #ArariaNews #BiharNews #LiquorSmuggling #SharabTtaskari #ForeignLiquor #BiharPolice #MuzaffarpurNews #ArariaBreakingNews #BiharProhibition #PiExpressNews #BreakingNews
Araria, Araria | Nov 7, 2026