
रमणीक सिंह बने नादौन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रवक्ता, संगठन ने जताया भरोसा
हमीरपुर।
जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमणीक सिंह को नादौन विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी नेतृत्व ने संगठन के प्रति रमणीक सिंह की सक्रियता, निष्ठा और लंबे समय से किए जा रहे योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
सुमन भारती शर्मा ने विश्वास जताया कि रमणीक सिंह अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि रमणीक सिंह कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित और मजबूत सिपाही के रूप में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से नादौन विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।