जसरासर वार्ड 8 से RLP प्रत्याशी गोरीशंकर तरड़ बोले जनता के बीच रहकर करवाएंगे विकास कार्य क्षेत्र मे
जसरासर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 8 से RLP प्रत्याशी कविता, पुत्रवधू गोरीशंकर तरड़ ने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता उन्हें चुनाव में मौका देती है तो वे हमेशा लोगों के बीच रहकर जनसेवा और विकास कार्यों के लिए प्रयासरत रहेंगी।
गोरीशंकर तरड़ ने कहा कि RLP किसानों और मजदूरों की पार्टी है। पार्टी का उद्देश्य आमजन की आवाज उठाना और उनके हितों के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि वे दिन-रात जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समाधान के लिए प्रयास करेंगे। क्षेत्र में पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।