हिसुआ गोलीकांड में बड़ी अपडेट: 10 सितंबर को नामजद आरोपी सोल्डु (नारदीगंज) ने नवादा न्यायालय में किया आत्मसमर्पण ।
#SolduSingh
Nawada, Nawada | Sep 11, 2026 नवादा। हिसुआ के पांचुगढ़ गोलीबारी और प्रणय हत्याकांड में नवादा पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की लगातार दबिश से डरकर मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और फरार नामजद अभियुक्तों के घर इश्तिहार चिपकाया गया है। बताते चलें कि पुलिस ने महज 72 घंटे के अंदर कोर्ट से इश्तेहार और कुर्की का आदेश प्राप्त कर लिया था। 05 सितंबर को मुख्य अभियुक्त नीरज कुमार उर्फ कारू डॉन के घर विधिवत इश्तेहार चिपकाया गया था , जिसके बाद पुलिसिया दबाव में उसने 6 सितम्बर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। 10 सितंबर को ही इस कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 508/26 में नामजद सोल्डु (नरदीगंज) एवं राजा पटेल (हिसुआ)ने भी न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। वहीं कांड संख्या 515/26 में पुलिस ने आरोपी जैकी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही 10 सितंबर को पुलिस ने कांड में संलिप्त गोपाल सिंह,अंकित कुमार , चुनचुन कुमार, एवं अन्य आरोपियों फरार नामजद अभियुक्तों के घर भी इश्तिहार चिपकाया है। #हिसुआगोलीकांड #soldu #SolduKumarSingh #हिसुआ #नवादा #सोल्डु #नवदान्यायालय #आत्मसमर्पण #बड़ीअपडेट #Nawada #NawadaNews #NawadaNewsTak #BiharNews #BreakingNews #Hisua #HisuaNews #SonuSinghJournalist