पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर रविवार को स्विट्जरलैंड पहुंचे हैं। स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में अमेरिका-ईरान की बातचीत में मध्यस्थता के लिए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है। अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडल भी स्विट्जरलैंड पहुंच गए हैं। पाकिस्तान की ओर से पहले विदेश मंत्री के जाने की बात कही जा रही थी लेकिन कतर के बढ़ते रोल को देखते हुए उसके दो सबसे ताकतवर शख्स (पीएम और आर्मी चीफ) को जाना पड़ा है।
ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान और कतर मुख्य मध्यस्थ हैं। पाकिस्तान ने खुद को ज्यादा अहम मध्यस्थ बताया है लेकिन हालिया दिनों में कतरी नेताओं का दखल बढ़ा है। कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी पहले से स्विट्जरलैंड में मौजूद हैं। पाकिस्तान को लगा कि मध्यस्थ के तौर पर क्रेडिट कतर का ना मिल जाए। ऐसे में मुनीर और शरीफ खुद पहुंच गए हैं। पाकिस्तान ने अमेरिका-ईरान के पहले दौर की वार्ता की मेजबानी की थी। ऐसे में पाकिस्तान अपनी भूमिका को कमजोर नहीं होने देता चाहता है।
#PakistanNews #IranUSTalks #SwitzerlandMeeting