चतरा/झारखंड के जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मरगड्डा पंचायत के गेन्दरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी, जिससे वाहन देखते ही देखते धू-धू कर जल उठा और पूरी तरह राख में तब्दील हो गया।
जानकारी के अनुसार, गेन्दरा गांव निवासी सफेन्द्र गंझू की बोलेरो (जेएच 01 एफएम 9473) रोज की तरह उनके घर के पास खड़ी थी। इसी बीच देर रात अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने वाहन में आग लगा दी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
Chanho, Ranchi | Jun 21, 2026