प्रधानमंत्री फसल बीमा प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु 01 विशेष जागरूकता रथ निवाड़ी जिले में 03/08/2026 से 17/08/2026 तक कृषकों को फसल बीमा योजना के सम्बन्ध में जागरूक करने एवं ग्राम पंचायतों में प्रचार प्रसार हेतु उपसंचालक कृषि श्री हरीश मालवीय जी एवं परियोजना संचालक आत्मा निवाड़ी द्वारा रथ को हरी झंडी दिखाकर कृषि कार्यालय से रवाना किया गया।
फसल बीमा प्रचार रथ में ऑडियो से सुसज्जित है प्रचार प्रसार रथ रथ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लाउड स्पीकर व पंपलेट के जरिये किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों, लाभों और आवेदन प्रक्रिया एवं 17अगस्त 2026 तक फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। उक्त रथ रवाना कार्यक्रम में कृषि विभाग एवं फसल बीमा कंपनी ए.आई.सी. के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari