कोटा स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरी 53 वर्षीय महिला, सिर में चोट
कोटा। कोटा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को हरिद्वार-बांद्रा ट्रेन (19020) से उतरते समय 53 वर्षीय महिला प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर गिरकर घायल हो गई। स्टेशन स्टाफ ने तत्काल रेलवे एंबुलेंस से महिला को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया।
घायल महिला की पहचान बारां निवासी कलावती बाई नागर (53), पत्नी राम सिंह नागर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हरिद्वार से कोटा पहुंची थीं। ट्रेन के चलने के दौरान नींद खुलने पर जल्दबाजी में स्लीपर कोच से उतरते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर गईं। हादसे में उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है।
#KotaRailNews #Kota #KotaNews #MangalSinghHada
Ladpura, Kota | Oct 21, 2026