श्योपुर: सावधान मनचलो! श्योपुर में शुरू हुआ 'ऑपरेशन मजनू', सड़कों पर खाकी का सख्त पहरा, मनचलों और शोहदों पर कसेगा कड़ा शिकंजा, एसपी मोती उर रहमान के निर्देश पर स्पेशल स्क्वाड तैनात।
➡️ शहर की सड़कों, स्कूलों और प्रमुख बाजारों में अब मनचलों और असामाजिक तत्वों की खैर नहीं...। श्योपुर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के कड़े रुख के बाद जिलेभर में 'ऑपरेशन मजनू' का हड़कंप मच गया है।
➡️ नारी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की विशेष गश्ती टीमें एक्शन मोड में उतर आई हैं। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, पार्क और बस स्टैंड के आसपास अकारण चक्कर काटने वाले संदिग्धों को रोककर पुलिस ऑन-द-स्पॉट सख्त पूछताछ कर रही है। गड़बड़ी मिलते ही मनचलों के खिलाफ सीधी कानूनी कार्रवाई ठोकी जाएगी।
➡️ पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि छेड़छाड़ या अभद्रता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, नागरिकों के लिए हेल्पलाइन 7049101054 जारी कर सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखने का भरोसा दिया है।
📞 Police Helpline No. 7049101054