कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सीप अंबर फेस-1 परियोजना का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सीप अंबर फेस-1 परियोजना का निरीक्षण कर अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति एवं सिंचाई शुरू करने की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि सीप अंबर फेस-1 परियोजना का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और अब क्षेत्र में सिंचाई सुविधा शुरू होने जा रही है। कलेक्टर ने परियोजना से किसानों को मिलने वाले लाभ तथा सिंचाई व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को निर्धारित समय पर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा सके।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore