ज्वालामुखी में 264 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
#timesofhimachal
Ashish Sharma
देहरा पुलिस जिला के तहत चलाए जा रहे "नशा मुक्त हिमाचल अभियान" के अंतर्गत पुलिस थाना ज्वालामुखी ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय युवक राहुल शर्मा को 264 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी के घर पर छापेमारी की गई, जहां से चरस बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चरस के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।