
बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ते-लड़ते पिता ने तोड़ा दम, 15 महीने बाद भी मासूम को न्याय का इंतजार
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और ह*त्या के मामले में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बेटी को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे पिता लगभग 30 वर्षीय ने बीमारी के चलते इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिता की मौ*त से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, करीब 15 महीने बीत जाने के बाद भी मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और ह*त्या के मामले का खुलासा नहीं हो सका है और न ही अब तक आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है। बताया जाता है कि मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। बच्ची के शव की हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए थे। घटना के बाद से ही पीड़ित पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे थे। इसी बीच वह गंभीर बीमारियों से जूझने लगे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता के निधन की दुखद सूचना मिलने पर समाजसेवी रवि प्रकाश, भीम युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, अजय उर्फ प्रमोद, संदीप कुमार, अवनीश प्रभात, अंकुश राज, रवि गौतम सहित कई लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। वहीं, आरके आरतियन, पूर्वांचल जोन अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा, हृदय गौतम, सरिता भारती सहित अन्य लोगों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची को न्याय दिलाने की लड़ाई अब भी जारी रहेगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर संघर्ष करेंगे और मामले में दोषियों की गिरफ्तारी तथा घटना का खुलासा कराने के लिए आवाज उठाएंगे। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 15 महीने बीत जाने के बाद भी मासूम बच्ची को इंसाफ क्यों नहीं मिला? बेटी को न्याय दिलाने की आस में संघर्ष कर रहे पिता की मौत के बाद अब परिवार को न्याय की उम्मीद समाज और प्रशासन से है।
Basti, Basti | Nov 12, 2026