Public App Logo
रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के E20 पेट्रोल को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासी और सोशल मीडिया बहस तेज हो गई है। सांसद ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का बचाव करते हुए कहा था, “शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहाँ से आएगा?” इस बयान पर पत्रकार और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर शुभांकर मिश्रा ने भी वीडियो के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है। मध्य प्रदेश के नेताओं की बयानबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा, “‘दिखने-छपने की गंदी बीमारी’ मोदी जी कान पकड़कर थोड़ी मरोड़िए ना।” जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। #JanardanMishra #ShubhankarMishra #E20Petrol #Rewa #MadhyaPradesh - Raghurajnagar Nagareey News