धनबाद में यूट्यूबर के पब्लिक मीट में मचा बवाल, बेकाबू भीड़ ने स्टेज और पंडाल में की तोड़फोड़
धनबाद। गोल्फ ग्राउंड में यूट्यूबर और ब्लॉगर केल्विन आर्यन के पब्लिक मीट कार्यक्रम के दौरान अचानक जमकर हंगामा हो गया। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई और मारपीट के साथ तोड़फोड़ शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग स्टेज की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान पंडाल में भी तोड़फोड़ की गई, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक हुए हंगामे से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
घटना के दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना भी सामने आई है। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ को काबू करने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।
हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कार्यक्रम को बंद करा दिया। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।
#aryankelvin #youtubeshorts #blogger #dhanbad
Kanke, Ranchi | Sep 7, 2026