
बिग ब्रेकिंग़: भाजपा को लगा बड़ा झटका। वरिष्ठ नेता ने दे दिया इस्तीफा।
हरिद्वार: वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ने सोशल मीडिया में पत्र जारी करते हुए लिखा कि....
मेरे सभी साथियों एवं शुभचिंतकों के नाम
दोस्तों आज मैंने अत्यंत भारी मन से भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है।
यह निर्णय किसी व्यक्तिगत स्वार्थ या पद की इच्छा से प्रेरित नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की जनता के व लक्सर के प्रति अपनी जिम्मेदारी और अंतरात्मा की आवाज़ पर लिया गया है।
आज उत्तराखंड बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और अफसरशाही जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। आम जनता की आवाज़ सुनने वाला कोई नहीं दिखता। युवाओं की उम्मीदें टूट रही हैं और जनहित के मुद्दे लगातार उपेक्षित हो रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में स्वयं को मौन रखना मेरे सिद्धांतों के विरुद्ध है।
इन्हीं कारणों से मैंने भारतीय जनता पार्टी से अपना त्यागपत्र देने का कठिन निर्णय लिया है।
मैं उन सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, मित्रों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया और स्नेह एवं विश्वास बनाए रखा।
मेरा संघर्ष पहले भी जनता के अधिकारों के लिए था, आज भी है और आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उत्तराखंड तथा लक्सर क्षेत्र की जनता के हितों के लिए निरंतर जारी रहेगा।
जनसेवा ही मेरा संकल्प है।
#haridwar
#dehradun
#uttarakhand
#uttarakhandheaven
#UttarPradesh
#UttarPradeshNews
#UttarakhandNews
#highlight
#follower
#devbhumiuttrakhand
#NewsUpdate
#newstoday
#PushkarSinghDhami
#BJP4IND
#BJP4UK