बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रुदौली पंचायत के रुदौली गांव से मंगलवार शाम लगभग 16 वर्षीय एक किशोरी लापता हो गई। जिसको लेकर परिजनों चिंतित है और उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। उसके उपरांत बुधवार सुबह परिजनों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। गायब किशोरी की पहचान रुदौली पंचायत के वार्ड संख्या आठ रुदौली गांव निवासी सुधीर शर्मा की लगभग 16 वर्षीय पुत्री अस्मिता कुमारी के रूप में की गई है। लापता किशोरी के पिता सुधीर शर्मा ने बताया कि कल शाम लगभग 6:00 बजे मां ने फटकार लगाई। जिसके बाद मेरी पुत्री अस्मिता कुमारी लापता हो गई। हम लोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि यदि किन्हीं साथी को मेरी पुत्री नजर आए तो मोबाइल नंबर 96770 82484 पर संपर्क कर सूचना दे, जानकारी देने वाले साथियों का धन्यवाद होगा और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय ने बताया कि किशोरी के लापता होने को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है और छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।