
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के प्रति कार्यकर्ताओं की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन झांसी के एक कार्यकर्ता ने उनके सामने जो किया, उसने सबको हैरान कर दिया। झांसी के रहने वाले 50 वर्षीय सीताराम यादव उर्फ कन्हैयालाल ने लखनऊ में सपा प्रमुख के सामने ही जमीन पर लेटकर पुशअप लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि "भैया के लिए 1-2 क्या, 100-200 पुशअप लगा देंगे।" इसके बाद उन्होंने अपनी घड़ी-मोबाइल टेबल पर रखी और पुशअप ठोकने लगे। इस अनोखे नजारे को देखकर खुद अखिलेश यादव मुस्कुराने लगे और उन्होंने पुशअप्स की काउंटिंग शुरू कर दी। हालांकि, 4 पुशअप के बाद जब अखिलेश यादव ने उन्हें रोकना चाहा, तो सीताराम बोले- "यहीं अखाड़ा बनेगा!" आखिरकार 9 पुशअप लगाने के बाद अखिलेश यादव ने उन्हें यह कहकर रोका कि बस कीजिए, नहीं तो हाथ-पैर दुखने लगेंगे। यह मजेदार वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में 1 जुलाई को सपा प्रमुख के जन्मदिन के मौके पर इसी कार्यकर्ता ने उन्हें 58 किलो की पीतल की साइकिल वाली प्रतिमा भी भेंट की थी।
#IndiaHeadline24 #AkhileshYadav #SitaRamYadav #JhansiNews #SamajwadiParty #ViralVideo #PushupsChallenge #SPWorker #LucknowNews #TrendingPost #ViralNews #UPPolitics
Mauganj, Rewa | Jul 6, 2026