कल माध्यमिक शाला बमीठा में लगेगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शिविर
आमजन की समस्याओं का होगा निराकरण, शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की दी जाएगी जानकारी
----
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को छतरपुर जिले राजनगर अंतर्गत बमीठा स्थित माध्यमिक शाला में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे और उनका निराकरण सुनिश्चित करेंगे। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा नागरिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur