30 जून को भोगनाडीह में मनाया जाएगा हूल दिवस, पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ होगा आयोजन
साहिबगंज के ऐतिहासिक भोगनाडीह में 30 जून को हूल दिवस पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन में फुटबॉल प्रतियोगिता, वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव एवं फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, पारंपरिक पूजा-अर्चना, विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होकर हूल क्रांति के शहीदों को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।
#HoolDiwas #Bhognadih #Sahibganj #SidhoKanho #SanthalHul #Jharkhand #AdivasiHeritage #Culture #TraditionalPrograms #ETVBharat #newstel