कानपुर में दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं!
दीपावली पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे 53 वर्षीय फैक्ट्रीकर्मी ललित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रायबरेली निवासी ललित झकरकटी बस अड्डे पर बेहोशी की हालत में मिले थे। पुलिस उन्हें उर्सला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने जहरखुरानी की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि ललित के पास मौजूद 20 हजार रुपये, दिवाली का गिफ्ट और बैग गायब हैं। परिवार को सूचना मिलने पर कानपुर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने पर आरोपों की जांच की जाएगी।
Ground Zero News सवाल उठाता है—आखिर त्योहार पर घर लौट रहे एक मजदूर के साथ क्या हुआ?
📍 कानपुर | Ground Zero News
#Kanpur #KanpurNews #Jhakarkati #CrimeNews #PoisoningSuspected #GroundZeroNews #UttarPradeshNews #BreakingNews #RaeBareli