
🚩 दशहरे पर शस्त्र पूजन, वीरता और परंपरा का सम्मान! 🙏🇮🇳
विजयादशमी के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड, सीहोर में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा जी ने शस्त्रों एवं वाहनों का पूजन कर प्रदेश और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, कलेक्टर श्री बालागुरू के., एसपी श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना, एएसपी श्री प्रशांत चौबे, एसडीएम श्री तन्मय वर्मा, श्री सन्नी गौरव महाजन सहित अनेक जनप्रतिनिधी एवं अधिकारी कर्मचारी तथा नागरिक उपस्थित रहे। सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी शस्त्र एवं वाहनों का पूजन किया।
राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। शस्त्र पूजन हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति, वीरता और आत्मरक्षा की परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने तथा समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है।
✨ आप सभी को विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! 🚩
#शस्त्रपूजन_MP #ShastraPuja_MP #विजयादशमी #दशहरा #करणसिंहवर्मा #JansamparkMP #Sehore #CMMadhyaPradesh #जनसंपर्कमध्यप्रदेश