ब्राह्मण समाज का हित BSP में सुरक्षित, 2007 जैसा इतिहास दोहराएंगे: मायावती
.
#लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने ब्राह्मण समाज को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज का हित केवल BSP में ही सुरक्षित है। पार्टी ने पहले भी ब्राह्मण समाज को पूरा सम्मान और राजनीतिक भागीदारी दी थी तथा सरकार बनने पर भविष्य में भी हर स्तर पर उन्हें सम्मान दिया जाएगा।
मायावती ने कहा कि जब से BSP ने अपरकास्ट समाज, विशेष रूप से ब्राह्मण समाज को टिकट और प्रतिनिधित्व देना शुरू किया है, तब से विरोधी दलों, खासकर समाजवादी पार्टी में बेचैनी बढ़ गई है।
उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2007 की तरह यदि ब्राह्मण समाज का सहयोग मिला तो BSP एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की स्थिति में आ सकती है। मायावती ने कहा कि BSP का मूल सिद्धांत है, "जिसकी जितनी तैयारी, उसकी उतनी भागीदारी", और पार्टी इसी नीति के तहत सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026