बाबा चुटोनाथ मंदिर में पारंपरिक अद्रा पूजा संपन्न
अच्छी वर्षा, समृद्ध फसल और जनकल्याण की कामना के साथ उमड़े श्रद्धालु
जामा प्रखंड स्थित श्री श्री 108 बाबा चुटोनाथ मंदिर में सोमवार को पारंपरिक अद्रा पूजा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। 22 मौजा के विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।
मुख्य बातें:
• शिव मंदिर और पहाड़ ठाकुर मंदिर में पारंपरिक अद्रा पूजा संपन्न।
• श्रद्धालुओं ने दूध, कटहल, मौसमी फल सहित पूजन सामग्री अर्पित की।
• अच्छी वर्षा, समृद्ध फसल और जनकल्याण की कामना की गई।
• खीर सहित प्रसाद अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया।
• दोपहर में पहाड़ ठाकुर मंदिर में पारंपरिक बलि पूजा भी संपन्न हुई।
#Jama #Dumka #BabaChutonath #AdraPuja #Jharkhand #SanthalParganaKhabar