⬇️उत्तराखंड की बेटी सपना राणा को जर्मनी में ₹39.6 लाख सालाना पैकेज, प्रतिष्ठित अस्पताल में बनीं नर्स !⬇️
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल की सपना राणा का चयन जर्मनी के प्रतिष्ठित शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल में नर्स के पद पर हुआ है। उन्हें 3,060 यूरो (करीब ₹3.30 लाख प्रतिमाह) का वेतन मिलेगा, जो सालाना लगभग ₹39.6 लाख है।
सपना ने राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना' के तहत विदेश रोजगार प्रकोष्ठ से जर्मन भाषा का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए इसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।