Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

भाजपा महिला मोर्चा कार्यालय में ध्वजारोहण, कंचन देवी ने तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का दिलाया संदेश बक्सर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बक्सर नगर में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कंचन देवी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंचन देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मोदी सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रही राष्ट्रीयता की भावना इस अवसर पर कंचन देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के साथ आम लोगों के बीच राष्ट्रीयता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रध्वज केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बताया सराहनीय कंचन देवी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इस अभियान ने देशवासियों को तिरंगे से भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं, लेकिन उसकी गरिमा और सम्मान का भी पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन कई बार सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगे पड़े दिखाई देते हैं, जो बेहद पीड़ादायक है। यदि घर पर लगाया गया तिरंगा फट जाए, गंदा हो जाए या उपयोग के योग्य न रहे तो उसे सड़क या कूड़ेदान में नहीं फेंकना चाहिए। ऐसे तिरंगे का सम्मानपूर्वक निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान केवल स्वतंत्रता दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए। राष्ट्रध्वज की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यही सच्ची देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति सम्मान का परिचायक है। कार्यक्रम में प्रदेश परिषद सदस्य चंदा पांडेय के साथ पुष्पा सिंह, रेखा वर्मा, तारामुनि देवी, नीलम सहाय, स्वाति कुमारी सिंह, ममता देवी, मालती देवी, धनवंती देवी, सीता देवी, आरती देवी, बिंदु देवी, उषा कुमारी, आशा देवी, समुद्री देवी, बिंदा देवी, रीता देवी, सुधा गुप्ता, रिंकू कुमारी, प्रमिला पांडेय, किस्मतिया देवी, वहीदा खातून, हाजरा खातून, चिंता देवी, शीला देवी, निर्मला देवी, किरण झा, नाजरीन बेगम, संजू कुमारी, शहनाज कुमारी, उषा देवी समेत भाजपा महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Buxar, Buxar | Aug 15, 2026

MORE NEWS

बक्सर ब्लड बैंक पर 6 बड़े सवाल! 😳 डोनर को पानी तक खुद खरीदने का आरोप, रेड क्रॉस अध्यक्ष भी बोले- व्यवस्था खराब

बक्सर सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष की व्यवस्था पर ब्लड बक्सर ने 6 गंभीर सवाल उठाए हैं। पानी, एसी-पंखे, एंटीसीरा, ऑनलाइन और वास्तविक ब्लड स्टॉक में अंतर, रक्तदान शिविरों में देरी और वर्षों से बंद ब्लड सेपरेशन यूनिट को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं।

प्रियेश के आरोपों के समर्थन में सुमित मानसिंहका, पंकज मानसिंहका, शादाब आलम समेत अन्य लोगों ने इसे रक्तदाताओं का मनोबल गिराने वाली व्यवस्था बताया। वहीं रेड क्रॉस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने भी व्यवस्थाओं को खराब बताते हुए सिविल सर्जन के स्तर से पहल नहीं होने की बात कही।

आप बताइए - रक्तदाताओं के लिए ऐसी व्यवस्था पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? 👇

#Buxar #BuxarTopNews #BiharNews #BuxarNews #BloodBank #BloodDonation #BloodDonor #BloodBuxar #SadarHospital #BiharNewsToday #ViralNews #BreakingNews #LocalNews #Bihar #BloodDonationCamp #Healthcare #HealthNews

बक्सर ब्लड बैंक पर 6 बड़े सवाल! 😳 डोनर को पानी तक खुद खरीदने का आरोप, रेड क्रॉस अध्यक्ष भी बोले- व्यवस्था खराब बक्सर सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष की व्यवस्था पर ब्लड बक्सर ने 6 गंभीर सवाल उठाए हैं। पानी, एसी-पंखे, एंटीसीरा, ऑनलाइन और वास्तविक ब्लड स्टॉक में अंतर, रक्तदान शिविरों में देरी और वर्षों से बंद ब्लड सेपरेशन यूनिट को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। प्रियेश के आरोपों के समर्थन में सुमित मानसिंहका, पंकज मानसिंहका, शादाब आलम समेत अन्य लोगों ने इसे रक्तदाताओं का मनोबल गिराने वाली व्यवस्था बताया। वहीं रेड क्रॉस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने भी व्यवस्थाओं को खराब बताते हुए सिविल सर्जन के स्तर से पहल नहीं होने की बात कही। आप बताइए - रक्तदाताओं के लिए ऐसी व्यवस्था पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? 👇 #Buxar #BuxarTopNews #BiharNews #BuxarNews #BloodBank #BloodDonation #BloodDonor #BloodBuxar #SadarHospital #BiharNewsToday #ViralNews #BreakingNews #LocalNews #Bihar #BloodDonationCamp #Healthcare #HealthNews

Buxar, Buxar | Aug 16, 2026

गांव के बाहर मिला अधेड़ का शव, जेब में मिला आधार कार्ड... इलाके में मचा हड़कंप .. खबर कमेंट बॉक्स में

गांव के बाहर मिला अधेड़ का शव, जेब में मिला आधार कार्ड... इलाके में मचा हड़कंप .. खबर कमेंट बॉक्स में

Buxar, Buxar | Aug 16, 2026