
पशुपालन विभाग की योजनाओं एवं लक्ष्यों की प्रगति कम पाये जाने पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
----
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की समीक्षा के दौरान जिले में कृत्रिम गर्भाधान, आधार अपडेट, पशु उत्पादकता (पी.डी.) तथा सेक्स सॉर्टेड सीमेन से संबंधित कार्यों की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
तदनुसार पशु औषधालय मजना सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी टीकमगढ़ श्री श्री बीएल सौंर, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी जतारा श्री अमर शर्मा, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी दिगौड़ा कु. मेघा रिछारिया, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री भानूप्रताप कृत्रिम गर्भाधान उपकेन्द्र खेरा विकासखंड जतारा, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री द्वारका प्रसाद वंशकार कृत्रिम गर्भाधान उपकेन्द्र बछौड़ा विकासखंड जतारा, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री राजेश खंगार, कृत्रिम गर्भाधान उपकेन्द्र बैरवार विकासखंड जतारा, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री कैलाश नारायाण रिछारिया पशु औषधालय लारखुर्द विकासखंड जतारा, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री अशोक बाल्मीकि पशु औषधालय वीरपुर विकासखंड जतारा, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री केपी शर्मा पशु औषधालय घूरा विकासखंड पलेरा, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री अनंतराम प्रजापति कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र बल्देवगढ़ विकासखंड बल्देवगढ़, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री केबी शॉडिल्य पशु चिकित्सालय खरगापुर विकासखंड बल्देवगढ़, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी डॉ. अंकित विश्वकर्मा कृत्रिम गर्भाधान उपकेन्द्र गोरा विकासखंड बल्देवगढ़, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री अंशुल श्रीवास्तव कृत्रिम गर्भाधान उपकेन्द्र नयाखेरा विकासखंड टीकमगढ़ तथा सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री सम्राट सिंह परिहार पशु चिकित्सालय बम्हौरी कलां विकासखंड पलेरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जारी सूचना के अनुसार राज्य स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के अंतर्गत राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम (एनएआईपी) एवं अन्य योजनाओं के लक्ष्यों की उपलब्धि संतोषजनक नहीं पाई गई। समीक्षा में कृत्रिम गर्भाधान कार्य, आधार अपडेट, गर्भ परीक्षण एवं ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने का उल्लेख किया गया। विभाग द्वारा संबंधित अधिकारी को पूर्व में भी लंबित कार्यों के निराकरण एवं लक्ष्य पूर्ति के लिए निर्देश दिए गए, इसके बावजूद प्रगति अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंचने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सूचना पत्र में संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समयावधि में अपना प्रतिउत्तर संबंधित नियंत्रण अधिकारी की टीप सहित प्रस्तुत करें। समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgrah