
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज और बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी ने सीधे मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने आधिकारिक घोषणा करते हुए साफ कर दिया है कि बांकीपुर सीट से खुद प्रशांत किशोर (PK) चुनावी मैदान में उतरेंगे। नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद से ही इस सीट पर पीके के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज थीं, जिस पर अब मुहर लग चुकी है। उम्मीदवारी की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले चार सालों से जनसुराज ही उनकी जिंदगी है और पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वे उसे पूरा करेंगे। पीके ने पहले ही चुनौती देते हुए कहा था कि अगर उनके चुनाव लड़ने से भाजपा बांकीपुर जैसी मजबूत सीट हारती है, तो वे मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस सीट पर पीके की एंट्री ने पूरे बिहार के चुनावी समीकरण को पूरी तरह से पलट कर रख दिया है।
#IndiaHeadline24 #PrashantKishor #JanSuraajParty #BankipurSeat #PatnaNews #BiharPolitics #BiharElection2026 #BreakingNews #ManojBharti #BJPvsJanSuraaj #ViralPost
Mauganj, Rewa | Jul 6, 2026