*सूंठेपा गाँव में 6 सितंबर को सजेगा* *11वां हरिबोल प्रभात फेरी सम्मेलन,* *तैयारियां शुरू*
आकोला (रमेश चंद डाड) सूंठेपा गाँव में आगामी 6 सितंबर 2026 को "11वीं हरिबोल प्रभात फेरी सम्मेलन" का भव्य आयोजन होने जा रहा है। श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मीनाथ भगवान, चारभुजानाथ और श्री सूठेपा श्याम जी की असीम अनुकम्पा से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।आयोजक समिति (समस्त ग्रामवासी - सूंठेपा) ने बताया कि इस धार्मिक उत्सव में आस-पास के कई मंडलों के श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।यह रहेगा पूरा कार्यक्रम (शेड्यूल):प्रभात फेरी: 6 सितंबर (रविवार), सुबह 8:00 बजे से।धर्म सभा: दोपहर 2:00 बजे से।प्रसादी (भोज): शाम 3:00 बजे से (धर्म सभा के समापन के बाद)।शुरुआत का स्थान: श्री श्री 1008 श्री सूठेपा श्याम मन्दिर।आने-जाने के लिए रोडवेज बस की सुविधा:बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भीलवाड़ा के बडला चौराया से सुबह 6:00 बजे से ही सूंठेपा के लिए रोडवेज बसें उपलब्ध रहेंगी।