यूपी के फिरोजाबाद में चोरी करके भागे भोपाल के बदमाश, मुरैना में हादसे में घायल हुए तो पकड़े गए👇
मुरैना में नेशनल हाइवे पर आई-10 कार के डंपर में भिड़ जाने से घायल युवकों की असलियत सामने आ चुकी है। पुलिस के मुताबिक चारों युवक छंटे हुए बदमाश हैं। वे फिरोजाबाद के रसूलपुर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। इसी दौरान हादसे में घायल हो गए। युवकों की पहचान आसिफ, आबिद, रेहान और शाहिद के रूप में हुई है, सभी भोपाल के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से 41 लाख, 21 हजार, 300 रुपये नकदी, एक पिस्टल, कारतूस, संगीन, सरिया, 3 नकाब, दो बैग, एक नोटबुक बरामद हुई है। युवक फिलहाल ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। फिरोजाबाद में उनके खिलाफ चोरी का मामला पहले से ही दर्ज है। मुरैना में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया है।