पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
अमेठी के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे राम दयाल मजरे सरवन गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में पंखे का प्लग लगाते समय 24 वर्षीय अंकित यादव करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए।
परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#AmethiNews #Fursatganj #ElectricShock #AccidentNews #AnkitYadav #UttarPradeshNews #BreakingNews #KhabarPublicNewsAmethi #ViralNews #LocalNews #AmethiUpdate #SafetyAlert
Amethi, Amethi | Jun 26, 2026