
BREAKING NEWS # **गौण्डा थाने में दरोगा जितेन्द्र सिंह का हुआ विदाई समारोह**
### **विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मानित, हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की**
**गौण्डा (अलीगढ़)।** जिला अलीगढ़ के गौण्डा थाने में तैनात दरोगा **जितेन्द्र सिंह** का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह के दौरान **अभिषेक पालीवाल, जिला सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल; तरूण अटल, जिला सह संयोजक बजरंग दल; नीरज चौधरी, प्रखंड संयोजक बजरंग दल; भूपेन्द्र वार्ष्णेय ‘भोलू कांटे वाले’, प्रखंड मंत्री विश्व हिंदू परिषद; एवं लंकी चौधरी, प्रखंड उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद** ने दरोगा जितेन्द्र सिंह को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें **हनुमान जी की प्रतिमा भेंट** की।
इस मौके पर **थाना अध्यक्ष मोनू कुमार आर्य** एवं थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। उपस्थित लोगों ने दरोगा जितेन्द्र सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना की।
विदाई समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित पदाधिकारियों के बीच आत्मीयता और सम्मान का भाव देखने को मिला। खबर एवम विज्ञापन हेतु संपर्क करें सचिन कुमार ब्यूरो चीफ अलीगढ
मो0. 7505000199 कृष्ण कुमार पत्रकारAligarh PoliceChief Minister Office Uttar PradeshTarun VarshneyNeeraj KumarAbhishek Paliwal
Koil, Aligarh | Sep 2, 2026