Public App Logo
कार के फुट मैट के नीचे छिपाया था 7 ग्राम चिट्टा, शिमला पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा शिमला पुलिस के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना रामपुर की टीम ने दत्तनगर मिल्क प्लांट के समीप कार्रवाई करते हुए 7 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान दत्तनगर के पास संदेह के आधार पर एक कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन की गहन तलाशी के दौरान फुट मैट के नीचे छिपाकर रखा गया करीब 7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने अक्षय (30) पुत्र तिलक राज, पवन (32) पुत्र दिल बहादुर, बिपुल शर्मा (32) पुत्र भुवनेश्वर दत्त, तीनों निवासी रामपुर, जिला शिमला, तथा सुनील ठाकुर (40) पुत्र हेम सिंह, निवासी जोगिंदरनगर, जिला मंडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस्तेमाल किए गए वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस थाना रामपुर में अभियोग संख्या 80/2026 के तहत धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब बरामद चिट्टे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। #Shimla #ShimlaPolice #Rampur #Dattnagar #Chitta #Heroin #NDPSAct #DrugBust #PoliceAction #DrugFreeHimachal #NashaVirodhiAbhiyan #HimachalPolice #CrimeNews #ShimlaNews #HimachalNews #HimachalPradesh #DrugTrafficking #UTHimachal #UniqueTodayNews #HPNews - Bilaspur Sadar News