#रामनगर में पुलिस ने #विशेष अभियान चलाकर न्यायालय से जारी #गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) में वांछित सात वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।
#पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों में भवानीगंज गूलरघट्टी निवासी #मौ अनवर, उदयपुरी बंदोबस्ती निवासी #प्रीतपाल सिंह कड़ाकोटी, #थारी हल्दुवा निवासी ज्योति कौर, #तुमड़िया डाम मालधन चौड़ निवासी रोशन लाल, #गोविंदपुर तुमड़िया निवासी रमेश सिंह, #तुमड़िया डाम-नम्बर 1 चंद्रनगर निवासी कुलवंत सिंह और #तुमड़िया डाम-नम्बर 1 मालधन निवासी सोनू सिंह शामिल हैं।
#पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान एक अभियोग का निस्तारण भी किया गया।
एसएसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर फरार चल रहे आरोपितों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
#uttrakhand #nainital #Ramnagar