पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने बीते कल पांवटा साहिब की अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद एवं उठान के दौरान किसानों को पेश आ रही समस्याओं का जायजा लिया।
मंडी समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विस्तृत चर्चा कर धान के समय पर उठान, लेबर की कमी और झरनों की पर्याप्त व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों को उठाया। अधिकारियों से आग्रह किया कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
किसानों का हित और उनकी समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अन्नदाता की मेहनत का सम्मान हो और उनकी फसल का समय पर उठान सुनिश्चित हो, इसके लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं।