जस्टिस फॉर देव आत्मा हिमालय के संस्थापक के गंभीर घायल होने के कारण, मध्य हिमालय से दिल्ली तक पद यात्रा स्थगित
न्यूज़ देशआदेश
दक्षिण एशिया महाद्वीप के जाने-माने समाज सेवी व पर्यावरण विद नाथूराम चौहान ने किया आवाहन,दक्षिण एशिया महाद्वीप के समस्त देव तुल्य पर्यावरण प्रेमियों आप सबको सादर प्रणाम जैसा कि आपको विधि है कि राष्ट्रीय हरित अभिकरण दिल्ली में सुनवाई के लिए जाते हुए मुझे व मेरी गाड़ी को दूसरी गाड़ी द्वारा पीछे से हिट किया गया था जिस कारण लगभग दो महीने से बिस्तर पर पड़ा हूँ।
इसी कारण मध्य हिमालय से जंतर मंतर दिल्ली तक के लिए जाने (चलने )वाली जस्टिस फॉर देव आत्मा हिमालय के बैनर तले दक्षिण एशिया महाद्वीप को बचाने की लड़ाई लड़ने की यात्रा को स्थगित करना पड़ रहा है,मित्रों यह लड़ाई,जल,जंगल,जमीन,जीव,जंतु, जीवन और मानव सभ्यता की देश धर्म जाति संप्रदाय भाषा से ऊपर उठकर सबसे बड़ी लड़ाई है जो आप हम सब लोग लड़ रहे हैं इसके लिए आप सब लोग भी बधाई के पात्र है,पर शरीर में गंभीर चोटे होने के कारण यात्रा कर पाना संभव नहीं है,जिस कारण 15 नवंबर 2026 को चलने वाली यात्रा को स्थगित करना पड़ रहा है।
नाथु राम चौहान ने कहा की ये सासों की लड़ाई है और अंतिम सांस तक लड़ी जायगी उन्होंने कहा की अगले आदेशों तक यह यात्रा स्थगित रहेगी सहयोग करने के लिए आप सभी लोगों का आभार धन्यवाद सहित आपका अपना नाथूराम चौहान