एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला,
मामला दर्ज
बीकानेर।बीकानेर के करमीसर में एनडीपीएस एक्ट के वांछित आरोपी राजकुमार विश्नोई को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने छत से कांस्टेबल को धक्का देकर घायल कर दिया और दो पुलिसकर्मियों को घर में बंद कर राजकार्य में बाधा पहुंचाई। आरोपी की पत्नी समेत अन्य लोगों पर भी पुलिस कार्रवाई में हस्तक्षेप और आरोपी को फरार कराने के आरोप लगे हैं। नाल थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच एसआई सुभाषचंद यादव को सौंपी गई।