राहुल बर्मन को FJCCI में मिली बड़ी जिम्मेदारी, Education Sub-Committee के चेयरमैन बने
गिरिडीह का बढ़ाया मान, सत्र 2026–27 के लिए मिली अहम जिम्मेदारी; सामाजिक और व्यापारिक जगत में खुशी की लहर।
गिरिडीह। कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राहुल बर्मन को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) ने सत्र 2026–27 के लिए Education Sub-Committee का चेयरमैन मनोनीत किया है। 28 अक्टूबर को आयोजित FJCCI की तृतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
राहुल बर्मन सर्राफा संघ, गिरिडीह के अध्यक्ष और लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट के अध्यक्ष भी हैं। व्यापारिक, सामाजिक और जनसेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
उनके मनोनयन से गिरिडीह में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और व्यापारिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में झारखंड के शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।