तेलोडीह पंचायत में HIV/AIDS जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी गई बचाव और जांच की जानकारी ।
गिरिडीह। इंटेंसिफाइड आईईसी कैंपेन 2026 के तहत गुरुवार को तेलोडीह पंचायत सचिवालय में HIV/AIDS जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सदर अस्पताल के ICTC लैब टेक्नीशियन पवन पवार सिन्हा और संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के प्रबंधक करण कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को HIV संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय और समय पर जांच कराने की जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने HIV पीड़ितों के प्रति भेदभाव नहीं करने, STI सेवाओं और राष्ट्रीय एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में भी जागरूक किया। मौके पर मुखिया शब्बीर आलम, पंचायत समिति सदस्य आमिर अली समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।