भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा, 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली।भूटान में गुरुवार की रात पुनाखा में एक ग्लेशियर झील फट गई। रात करीब सवा आठ बजे झील का पानी संकोष नदी में तक्तसिमाखांग इलाके तक पहुंच गया था। एहतियात के तौर पर बंगाल के अलीपुर द्वार व असम के धुबरी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड में है।
अलीपुर द्वार में संकोष नदी के किनारे स्थित भलका एक व दो, चेंगमाड़ी व लैंड ग्राम पंचायत के 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
तक्तसिमाखांग परियोजना कार्यालय और गासा छाचू में तैनात सेना के जवानों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है।
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अंधेरा होने के कारण बाढ़ के पानी की मात्रा का आकलन नहीं हो सका है।