मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वर्गीय चन्द्रमणि कुलेठी के परिवार से मिलकर साझा किया दुःख
Suneel Pahadi ✍️
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने होली क्षेत्र के अपने युवा साथी स्वर्गीय चन्द्रमणि कुलेठी के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुखद घड़ी में परिवार का दुःख साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मन अत्यंत भावुक है।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
ॐ शांति।
#SukhvinderSinghSukhu #Chamba #Holi #ChandramaniKulethi #HimachalPradesh #PahadiNews