गोपालगंज: भोरे थाना क्षेत्र के छठियाव गांव में जहरीले सांप के काटने से रामपुकार राम की 17 वर्षीय पुत्री गायत्री कुमारी की मौ/त हो गई. भोरे सीएचसी और सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पीएमसीएच रेफर किया गया था, लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई.