रीवा जिले में खनिज विभाग की कमान अब नवागत खनिज अधिकारी रवि कुमार पटेल ने संभाल ली है। निवर्तमान खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी के भोपाल स्थानांतरण के बाद पटेल ने रीवा पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही खनिज गतिविधियों और विभागीय कार्यों की समीक्षा की।
रवि कुमार पटेल ने अवैध उत्खनन, भंडारण और खनिज परिवहन पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वैध खनिज कारोबारियों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखने को कहा। उन्होंने शासन के निर्धारित राजस्व लक्ष्य को समय-सीमा में पूरा करने, विभागीय व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया। मैदानी अमले को लगातार क्षेत्र में निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।
#RewaNews #MiningNews #MadhyaPradesh #IllegalMining #MPNews