लखीसराय। जिले के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, हादसे में घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं मृतकों के शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।
अशोक धाम में हुई इस घटना के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें राहत एवं उपचार कार्य में जुटी हुई हैं।
#lakhisarai
#khabarlakhisarai