गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड अंतर्गत जमडार पंचायत के तारापुर गांव में ग्रामीणों ने एकजुटता की मिसाल पेश की है। गांव की मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। आखिरकार प्रशासनिक पहल का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी उठाई। जेसीबी मशीन लगाकर जर्जर सड़क को दुरुस्त कराया गया। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों की इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।
#gawan #roadproblem #jamdarpanchayat #giridihnews